चंदौली, फरवरी 20 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के पाण्डेयपुर से सिरसी तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के दौरान गड़ई नदी को पाटे जाने की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। भारतीय किसान संघ ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को अवगत कराया था, जिसके बाद शासन के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा के नेतृत्व में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, बंधी प्रखंड सिंचाई विभाग और चन्द्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गड़ई नदी की चौड़ाई, गहराई और जल प्रवाह की स्थिति का स्थलीय परीक्षण किया। साथ ही सड़क चौड़ीकरण किस प्रकार किया जाए ताकि नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो, इस पर तकनीकी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान एई और जेई की टीमें भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.