मथुरा, अप्रैल 24 -- यात्रियों को बेहतर खान पान की सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों पर संचालित स्टालों का निरीक्षण स्थानीय अधिकारियों ने किया। इस दौरान पांच स्टालों पर खामियां मिली। इन सभी स्टालों पर 300-300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक, डीसीआई, सीएचआई, सीटीआई, विद्युत विभाग के प्रभारी आदि मौजूद रहे। निरीक्षण करने वाली टीम ने सभी स्टाल संचालकों को चेतावनी दी कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेल द्वारा तय किए गए मूल्य पर पानी व शील पेय पदार्थों की विक्री की जाए। यात्रियों को खान पान की शुद्ध वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। यह भी पढ़ें- छपरा जंक्शन पर मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण तय मूल्य से अधिक किसी भी यात्री से पैसा ना लिया जाए। स्टाल पर साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। शिकायत मि...