गढ़वा, अप्रैल 4 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड के बरसोती गांव में कथित अवैध बालू उत्खनन और एक युवक की मौत के मामले को लेकर शनिवार को श्रीबंशीधरनगर स्थित आवासीय भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं ने पत्रकारों को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव, उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव और उनके सहयोगी मोहम्मद ताहिर अंसारी के संरक्षण में अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई का काम चल रहा है। नेताओं के अनुसार, कनहर से बुल्का की ओर जा रहे ट्रैक्टर से भंडार गांव निवासी विजय लोहरा और कृष्णा कोरवा को कुचल दिया गया। उसमें विजय लोहरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्णा कोरवा घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों पर दबाव बनाकर मामले को दबाने का प्रयास किया। पकड़े गए वाहनों को भी छोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.