पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड के श्रीपुर मिलिक पंचायत में निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शुक्रवार को डीडीसी अंजनी कुमार और डीआरडीए निदेशक अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद कनीय अभियंता एवं ठेकेदार को स्पष्ट निदेश दिया गया कि निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आगामी 45 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देना सुनिश्चित करेंगे। उप विकास आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बिशनपुर में मनरेगा मद से क्रियान्वित वृक्षारोपण योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.