लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस 2026 के दिन होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल शनिवार को बीएस कालेज स्थित स्टेडियम मैदान में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में जिला आरक्षी बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी, स्काउट और गाइड समेत अन्य विद्यालयों की टुकड़ियां शामिल हुईं। गणतंत्र दिवस -2026 के दिन सुबह 7.15 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त, लोहरदगा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण सुबह 7.45 बजे से 8.15 बजे तक किया जाएगा। समाहरणालय परिसर लोहरदगा में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा झंडोत्तोलन सुबह 10.40 बजे किया जाएगा। ...