बांका, दिसम्बर 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी की खबर हिन्दुस्तान अखबार में छपते ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुकानों की जांच की। मंगलवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में "खाद की कालाबाजारी पर नहीं लग रहा लगाम" शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक (रसायन) कृष्णकांत ने गुरुवार को क्षेत्र के कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा दुकान के रजिस्टर, स्टॉक पंजी एवं गोदाम में रखे खाद की बोरियों का मिलान किया। उन्होंने दौना मोड़, सिउड़ी मोड़ समेत अन्य दुकानों में जांच के दौरान दुकानदारों को पॉश मशीन से ही किसानों को सरकारी दर पर खाद देने का सख्त निर्देश दिया। कुछ दुकानों पर स्टॉक एव दर की तालिका अपडेट नहीं होने पर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.