प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन वरिष्ठ अधिकारी ने शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारी ने टीएससी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ड्रोन प्रशिक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रस्तुतियों और आधुनिक सैन्य तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण की सराहना की। वहीं, कैडेटों ने मानचित्र अध्ययन एवं लाइव फायरिंग अभ्यास में भी भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों को पारंपरिक सैन्य प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...