रुडकी, फरवरी 18 -- ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को बीटीगंज क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया। कर्मचारियों ने उनेक यहां मीटर लगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर एसके त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है। इससे उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल प्राप्त होगा तथा मीटर रीडिंग को लेकर होने वाली शिकायतें स्वतः समाप्त हो जाएंगी। कहा कि निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तकनीक के माध्यम से बेहतर सेवा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.