हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को चुनाव अधिकारियों ने हल्द्वानी स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम की सुरक्षा और अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेखों के रखरखाव, प्रवेश व निकास रजिस्टर तथा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से वेयरहाउस परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.