पटना, मार्च 28 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने बिहार लोक भवन, पटना में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल न कहा कि प्रत्येक अधिकारी के पास एक स्पष्ट लक्ष्य एवं निर्धारित सीमाओं के भीतर उसे प्राप्त करने की सुविचारित योजना होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अधिकारियों तक आमजन की पहुंच सहज और सरल होनी चाहिए; जितनी अधिक सुगमता से लोग अधिकारियों तक पहुंच पाएंगे, उतनी ही उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर क्षमता निहित होती है, जिसे एक नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचानना अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को अच्छाइयों का सम्मान करने तथा परामर्श की भावना को विकसित करने की सलाह दी, क्योंकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.