मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्य सेक्टर के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने योजना सत्यापन के लिए पूर्व गठित समिति से कराने के निर्देश दिया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को भी समय-समय पर निरीक्षण कर किसानों से संवाद स्थापित कर पात्र किसानों और स्थानीय युवाओं को योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा और अनुमोदन प्रदान करते हुए जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि जनपद में शाकभाजी क्षेत्र विस्तार के 50 हेक्टेयर लक्ष्य और लो कास्ट मशरूम उत...