फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- फिरोजाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ से आए पोर्टल के एक्सपोर्ट अनंत ठकराल ने शुभारंभ करते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न तरह की वस्तुओं की सरकारी खरीद किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने जेम पोर्टल पर बिड डालने की प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा कि शासन ने पारदर्शिता बरतने के लिए इस पोर्टल को विकसित किया है। जिस पर एक क्लिक करने पर फर्म से संबंधित पूरी जानकारी सामने होगी। कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी मनोज कुमार सिंह वित्तीय मामलों के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। कार्यशाला में उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग , पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.