फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षाधिकारियों से भेंट कर उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने ससमय मासिक वेतन भुगतान की मांग करते हुए एक दिन की वेतन कटौती, अस्थाई वेतन वृद्धि पर रोक जैसी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की। इसके साथ एमडीएम कन्वर्जन कॉस्ट, रसोइया मानदेय, एरियर एवं डीए डिफरेंस भुगतान के साथ में ससमय सेवानिवृत्त शिक्षकों की देयक भुगतान पत्रावलियों के निराकरण की मांग उठाई। इन समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे तथा वित्त एवं लेखाधिकारी रविंद्रर सिंह ने शिक्षक नेताओं को आश्वस्त करते हुए पटल सहायकों को निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयुक्त म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.