लखनऊ, फरवरी 27 -- जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को अलीगंज स्थित जनगणना कार्य निदेशालय में प्रदेश के जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। इस दौरान जनगणना के लिए उपयोग होने वाले डिजिटल टूल्स, विशेष सीएमएमएस पोर्टल व एचएलबीसी पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक शीतल वर्मा ने जनगणना कार्य की संवेदनशीलता, महत्ता और उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया। इस मौके पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी अशेष कुमार अग्रवाल, अपर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी अजय गोपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...