बिजनौर, फरवरी 7 -- मुरादाबाद मंडल रेलवे प्रबंधक ने धामपुर स्टेशन के नवीन निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने स्टेशन के नवीन निर्माणाधीन भवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन भवन के प्रथम तल, जीआरपी चौकी आदि का गहनता से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्माण संबंधी कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि धामपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में जाने के लिए सुबह आठ बजे स्यालदाह एक्सप्रेस के...