बगहा, अप्रैल 20 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। सूचना पर चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार व कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में क्विक एक्शन टीम के जवानों को भी मोर्चा संभालना पड़ा। उचित मुआवजे और दोषी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। वहां की स्थिति देख भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। उसी दौरान गांव के कुछ समाजसेवी लोग भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम उनलोगों के प्रयास से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद अधिकारियों ने लोगों को बताया कि पुलिस शीघ्र ही ...