बागपत, मई 15 -- बागपत। कलक्ट्रेट की बैठकों में शामिल होने आने वाले अधिकारियों के वाहनों के पहिए अब थम जाएंगे। अधिक आवश्यकता होने पर ही उन्हें बुलाया जाएगा, अन्यथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकें होंगी। वहीं अधिकारी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराने पर भी विचार कर रहे हैं। कलक्ट्रेट और विकास भवन में अधिकारियों द्वारा सबसे अधिक बैठकें ली जाती हैं। इनमें शामिल होने के लिए अधिकारी वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इनकी संख्या 30 से 50 तक होती है। अब इन वाहनों की रफ्तार थमेगी। बैठकें अब सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगी। इससे डीजल की खपत में भारी कमी आएगी। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाली बैठकों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। अभी ...