लखनऊ, मार्च 26 -- मोहनलालगंज। संवाददाता डीएम की सख्ती के बाद तीन महीने से ठप जल आपूर्ति दो दिनों में दुरुस्त हो गई। एक बार फिर बुधवार को गांव में पानी की सप्लाई शुरु हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।मोहनलालगंज कस्बे में रहने वाले अनुपम मिश्रा ने सोमवार को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी से शिकायत करते हुए बताया था कि उतरांवा के सैदापुर में जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन महीने से जल आपूर्ति ठप है। लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर नाराज हुए डीएम ने पूरे मामले की जांच सीडीओ को देने के साथ जल निगम के अवर अभियंता, सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता के वेतन रोकने के आदेश दिए थे। उसी दिन बीडीओ मोहनलालगंज के साथ जल निगम के अधिकारी भाग कर गांव पहुंचे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.