इटावा औरैया, मार्च 17 -- मनरेगा मजूदरों की बकाया मजदूरी की मांग को लेकर विकास भवन के घेराव करके ज्ञापन सौंंपने गए कांग्रेसियों को जब मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मौजूद नही मिले तो कांग्रेसियों ने उनके कार्यालय कक्ष में ताला डाल दिया। इन कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान की मांग की। इसके चलते विकास भवन में काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। मनरेगा मज़दूरों को 75 दिनों से मजदूरी न मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेस ने विकास भवन का घेराव किया। इस दौरान ज्ञापन देने का भी कार्यक्रम था लेकिन उस समय सीडीओ अपने कार्यालय में नही थे। इस पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने सीडीओ के कार्यालय कक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.