सीतामढ़ी, जून 4 -- शिवहर। जिले से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतमाला परियोजना चरण 2 से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजना गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर बुधवार को अधिकारियों के दल ने शिवहर प्रखंड के तीन गांवों में जाकर सड़क के एलाइनमेंट सर्वे के अनुसार चिन्हित जमीन का प्रकृति निर्धारण के लिए स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों के दल ने खेसरा सूची के अनुसार जमीन के किस्म एवं प्रकार के निर्धारण को लेकर आवश्यक जांच की। अधिग्रहण को लेकर जमीन की प्रकृति निर्धारण के लिए डीएम प्रतिभा रानी द्वारा गठित पांच सदस्यीय अधिकारियों के समिति ने शिवहर प्रखंड के ताजपुर, तथा परदेसिया आदि गांवों में जाकर सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहण को लेकर प्रस्तावित भूमि का ...