मेरठ, मार्च 26 -- कपसाड़ प्रकरण के पीड़ित की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। गुरुवार को रूबी का भाई नरसी एसडीएम से मिलने तहसील गया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद वह मायूस लौट आया। बीते आठ जनवरी को कपसाड़ गांव में रूबी के अपहरण के विरोध में मां की हत्या की घटना हुई थी। इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार तक करने से इंकार कर दिया था। बाद में अधिकारियों ने सरकारी की तरफ से 50 लाख की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी, पट्टा आदि दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। गुरुवार को नरसी तहसील में एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मिलने पहुंचा, लेकिन सरकारी अवकाश के चलते मुलाकात नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.