अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया। अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में ट्यूबवेल टेक्नीकल इंपलाइज एसोसिएशन द्वारा नलकूप खंड द्वितीय के कार्यालय पर चल रहा धरना सोमवार को चौथे दिन अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। संगठन के सदस्य नलकूपों पर लगने वाले उपकरणों की गुणवत्ता की जांच, नलकूपों पर स्टार्टर की व्यवस्था, यात्रा भत्ता, नलकूपों पर अर्थिंग की व्यवस्था, नलकूप मिस्त्री का तबादला रोकने, राजकीय नलकूपों पर मजदूरों द्वारा कराए जा रहे कार्य का भुगतान करने, पंप सेट की लोरिंग का कार्य पूर्व की तरह कराने आदि मांगों को लेकर बुधवार से धरना पर थे। हड़ताल के दौरान संगठन के 12 टयूबवेल टेक्नीशियनों ने जिले के 677 टयूबवेलों की मरम्मत से भी इंकार कर दिया था। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन एसोसिएशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.