शामली, मई 18 -- शामली। देर रात शहर के प्राइवेट बस संचालकों द्वारा की गई हड़ताल को एआरटीओ, सीओ सिटी व ट्रेफिक इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई। एआरटीओ ने कैराना मार्ग पर अवैध रूप से चलने वाले टेपों चालकों के भारी मात्रा में चालान काटे और निर्धारित रूट पर न चलने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। गत रविवार देर शाम शहर के प्राइवेट बस संचालकों व यूनियन के पदाधिकारियों ने शामली-कैराना, शामली बिडौली और शामली-ऊन मार्ग पर बसों का संचालन बंद करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। बस यूनियन के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार और योगेंद्र सिंह ने एक भाजपा नेता पर टैंपों चालकों को संरक्षण देकर अवैध रूप से संचालित करने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- टेंपो और निजी बस चलाकों में रार बढ़ी, विरोध में बसों का संचालन बंद बसों का संचालन बंद रहने से...