बस्ती, मार्च 25 -- बस्ती। जिला जज शमशुल हक, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार बस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल बैरक, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण किया गया। बैरक में मौजूद सुविधा, सुरक्षा को लेकर कैदियों से अधिकारियों ने वार्ता की। साफ-सफाई से लेकर जेल की स्थिति व व्यवस्था पर चर्चा की। मेस में साफ-सफाई के साथ भोजन गुणवत्ता, मेनू आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अवांछित सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने जेल कर्मियों को निर्देशित किया इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की अवांछित वस्तु जेल में नहीं पहुंचे। इसके लिए वे सघन जांच व समुचित कार्रवाई करें। किसी प्रकार की अवांछित वस्तु मिलने पर जेल कर्मियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कर्मचारी जेल मैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.