फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। राजस्व और पुलिस के लंबित शिकायतों को लेकर सोमवार को बौद्ध सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट गेट के पास धरने पर बैठे समिति के लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि बार बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। समिति के अध्यक्ष रामराज बौद्ध ने बताया कि सदर तहसील के रसूलपुर (वैसापुर) में गरीब की जमीन पर दंबगों ने कब्जा कर लिया। अन्य दो जमीन में भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। गरीब द्वारा अधिकारियों के कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जाफरगंज में एक व्यक्ति की साल भर पहले हत्या हो गई, लेकिन आज तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। बताया कि अवधेश निवासी नरैनी थाना किशनपुर में पुलिस ने जबरन कब्जा करा दिया गया। धरने पर बैठक रामराज बौद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.