अधिकारियों की मनमानी से बिजली उपभोक्ता परेशान रहे
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के कनिष्ठ अभियंता और उपमंडल अभियंता की मनमानी से एक बिजली उपभोक्ता करीब तीन महीने तक परेशान रहे। उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी, तब जाकर उन्हें न्याय मिला। सेक्टर-39 स्थित मकान नंबर 391-पी इमारत को जेएन रेजिडेंसी ने किराये पर लिया हुआ है। इसकी बेसमेंट को मोहिंद्र सिंह नागपाल ने किराये पर लिया हुआ है। आरोप है कि मोहिंद्र सिंह नागपाल ने डीएचबीवीएन अधिकारियों से सांठगांठ करके बेसमेंट के बिजली बिल करीब सवा लाख रुपये को जेएन रेजिडेंसी के नाम पर चढ़वा दिया। बिजली बिल की अदायगी नहीं करने पर जेएन रेजिडेंसी का बिजली मीटर काट दिया। चार मई को सारा बिल जमा कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद कनिष्ठ अभियंता और उपमंडल अभियंता ने बिजली कनेक्शन जोड़ने से इंकार कर दिया। डीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.