अधिकारियों की टीम ने योजनाओं की जांच में पकड़ी कई गड़बड़ियां
बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को सरकारी योजनाओं की जांच की। रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 से 6 तक बीडीओ अभिषेक राज ने हर घर नल का जल, जन वितरण प्रणाली योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बीडीओ को नल जल योजना से नियमित पेयजलापूर्ति नहीं होने की शिकायत की। बीडीओ ने सभी सरकारी विद्यालयों में पहुंचकर छात्र उपस्थिति पंजी, शिक्षक उपस्थिति पंजी आदि की बारीकी से जांच-पड़ताल की। रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से 12 तक मंसूरचक बीडीओ रागिनी कुमारी, चिरंजीवीपुर पंचायत में वार्ड संख्या 1 से 6 तक भगवानपुर बीडीओ धर्मवीर प्रभाकर, वार्ड संख्या 7 से 13 तक बलिया बीडीओ सन्नी कुमार समेत विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग प्रखंड के अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.