अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्र का किया निरीक्षण,हड़कंप
खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंडों में डीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अधिकारियों की टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जांच की। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहयोग शिविरों की व्यवस्था, नल-जल योजना, स्ट्रीट लाइट योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा विभिन्न टोलों में भ्रमण कर बच्चों एवं स्थानीय लोगों से सीधे फीडबैक लिया गया। उनके द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में बाल पंजी संधारण एवं शत-प्रतिशत नामांकन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.