रुडकी, मार्च 25 -- नगर निगम सभागार में भाकियू रोड़ के पदाधिकारियों और प्रशासन, पुलिस, बिजली, लोक निर्माण तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के बीच आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने कई अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि किसानों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की कार्रवाई से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.