रामपुर, फरवरी 14 -- लायर्स एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों के प्रति अधिवक्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा समय पर कोर्ट न बैठने और लंबित वादों के निस्तारण में हो रही देरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि दोनों एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने अपने न्यायालयों में लंबे समय से नहीं बैठ पा रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से मोबिन अंसारी, आदिल खां, हरीश चन्द्र गुप्ता, गौहर अली, गिरीश चन्द्र गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, विमल सक्सैना, नवीन चन्द्र गुप्ता, नब्बू अली अंसारी, अनिल कुमार अग्रवाल समेत आदि अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.