अधिकारियों की कार्यशैली और दुर्व्यवहार के विरोध में दसवें दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को लगातार दसवें दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी और सीओ की कार्यशैली, कानूनगो और लेखपालों की भ्रष्टाचार सहित तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अपना आंदोलन जारी रखा।बार एसोसिएशन के महामंत्री अजित सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिवक्ता हाल में हुई बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि राजस्व वसूली से जुड़े मामलों में कानूनगो और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। साथ ही 19 जून को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने पर भी रोष व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.