बेगुसराय, मार्च 14 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। खोदावंदपुर में अधिकारियों की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रखंड में बीईओ का पद विगत एक साल से अधिक समय से रिक्त है। बीडीओ को प्रखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस कारण शिक्षा विभाग का कार्य समुचित तरीके से नहीं चल पा रहा है। सीओ के हड़ताल पर चले जाने से बीडीओ को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एक अधिकारी के जिम्मे तीन तीन विभागों का प्रभार रहने से किसी भी विभाग का कार्य सही रूप से नहीं हो पा रहा है। बताते चलें कि प्रखंड में दो पंचायत सचिव ही पदस्थापित हैं। एक-एक पंचायत सचिव को चार-चार पंचायतों का कार्यभार मिला है। इस कारण से भी पंचायतों का विकास कार्य बाधित हो रहा है। राजस्व कर्मचारियों के विगत एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर रहने के कारण उनका कार्य भ...