जहानाबाद, अप्रैल 4 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड के मकरपुर पंचायत अंतर्गत धिनधौर बिगहा में सांख्यिकी विभाग के द्वारा गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। क्रॉप कटिंग खेत में एक चिन्हित जगह पर नापी कर की गई। क्रॉप कटिंग के बाद थ्रेसर में धोनी का तुरंत वजन लिया गया। फसल का उपज 11 किलो 500 ग्राम आका गया। उपज के अनुसार यह अनुमान लगाया गया कि इस वर्ष गेहूं की उपज दर मध्यम दर्जे का है। इस मौके पर उपेंद्र कुमार उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग मगध प्रमंडल गया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा, किसान सलाहकार राजीव कुमार, अनंत कुमार, किसान प्रदीप सिह आदि लोग उपस्थित थे। फोटो- 04 अप्रैल जेहाना- 01 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के मकरपुर पंचायत के धिंनधोर बिगहा में शनिवार को क्रॉप कटिंग कराते अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.