बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में कार्यरत बिहार शिक्षा सेवा के प्रशासन उप संवर्ग के पदाधिकारियों का सेवा इतिहास तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग के निर्देशक (प्रशासन शाखा) मनोरंजन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को 20 अप्रैल तक इससे संबंधित कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने डीईओ समेत बिहार शिक्षा सेवा के सभी पदाधिकारियों के पदनाम, सिविल लिस्ट क्रमांक, शैक्षणिक समेत अन्य प्रमाण पत्र की कॉपी व उसका पेन ड्राइव विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि यह जानकारी सेवा इतिहास पोर्टल पर अपलोड करते हुए उसे सुरक्षित रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.