फिरोजाबाद, मार्च 14 -- फिरोजाबाद, ईद उल फितर को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलविदा जुमा एवं ईद उल फितर को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। 20 या 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार है। इसके चलते जिला प्रशासन भी तैयारियों को लेकर अलर्ट है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लेते हुए नग निगम को मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद कुमार एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता भी उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.