अधिकारियों-कर्मचारियों ने ही 96 बैंक खातों से उड़ा दिए 53 लाख, अब तक चार सस्पेंड
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- यूपी के बुलंदशहर में मोतीबाग स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहकों की कमाई में सेंधमारी का बड़ा मामला सामने आया है। छह बैंक कर्मचारियों ने साठ-गांठ कर वर्षों से बंद पड़े 96 खातों से 53 लाख से अधिक की राशि निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। कुछ राशि को नकदी के रूप में निकाल लिया गया। कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों से इन खातों की केवाईसी कर इसे अंजाम दिया। बैंक के जीएम अनिल कुमार को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच शुरू कराई जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया। ऊंचागांव की सहकारी बैंक से भी 2.2 लाख से अधिक की राशि निकाली गई और यह खाते भी कई वर्षों से बंद थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिकंदराबाद शाखा में तैनात वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विशाल प्रताप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.