जमशेदपुर, मई 5 -- जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मचायों ने सोमवार को बड़ी संख्या में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर इसका आयोजन किया गया। इस दौरान जनगणना अधिकारी सह ज़िला बंदोबस्त अधिकारी मोजाहिद अंसारी ने जानकारी दी कि पहले चरण के अभियान के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना कार्य चल रहा है। एसई डॉट सेंसस डॉट गोव डॉट इन साइट पर स्व गणना कर सकते हैं। इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक से संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे।उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की गई है कि स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऑनलाइन अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुट...