मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर बाबा साहब के योगदान को याद किया। मुख्य विकास अधिकारी ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त जनसमूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास रश्मि मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार सहित समस्त ...