औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- प्रभार में चल रहा है काम, अधिकारियों से भेंट होना मुश्किल आय, जाति, आवासीय और ईडब्ल्यूएस बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी अटक रहे फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 8 कैप्शन- औरंगाबाद सदर अंचल में गुरुवार को खाली पड़ी कुर्सियां फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- औरंगाबाद सदर अंचल कार्यालय में सीओ की खाली पड़ी कुर्सी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से परेशानी बढ़ती जा रही है। अंचल कार्यालय में काम नहीं के बराबर हो रहा है। लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं और निराश होकर वापस लौट रहे हैं। सीओ के हड़ताल पर जाने के बाद उनका प्रभार दूसरे अंचल के सीओ को दे दिया गया है। एक सीओ को तीन-तीन अंचलों का प्रभार मिला है और ऐसे में उनके लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। प्रत्येक अंचल में वह दो दिन ...