चम्पावत, जून 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। मानसून सीजन को देखते हुए जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत ये आदेश जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अग्रिम आदेशों तक बिना सक्षम अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आवश्यक होने पर वैकल्पिक अधिकारी का नाम प्रस्तावित करने पर अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...