अधिकारियों, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनी एसओपी के सख्ती से पालन की मांग
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में मंगलवार को कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए शासन की एसओपी सख्ती से लागू करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग खटीमा, सिंचाई विभाग सितारगंज, जल संस्थान खटीमा, पेयजल निगम खटीमा और ग्रामीण निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बिना तथ्यों की जानकारी के कार्यस्थलों पर निर्माणाधीन कार्यों की एकपक्षीय वीडियो बनाकर प्रसारित की जा रही हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वक्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया। यह भी पढ़ें- काशीपुर में एएई के साथ मारपीट पर जताया आक्रोश उन्होंने कहा कि शासन की ओर से एसओपी तैयार की गई है, लेकिन इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.