देहरादून, मार्च 6 -- उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रगति विहार सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें संगठन को प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी के सदस्यों का नामांकन और विभिन्न समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के लिए सीजीएचएस की जोनल और लोकल एडवाइजरी कमेटियों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। साथ ही, संगठन को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट बनाने पर सहमति बनी। बैठक में 10 मार्च को नई दिल्ली में होने वाली एससीओवीए बैठक के लिए तिलक राज शर्मा और रविन्द्र दत्त सेमवाल को अधिकृत प्रतिनिधि नामित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, संरक्षक तिलक राज शर्मा, संयोजक डॉ. एस. चन्द्रा स्वामी, उपाध्यक्ष एचएस काला, महासचिव रविन्द्र सेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.