पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर। चंद्रवंशी समाज की पलामू यूनिट ने सोमवार को निगम चुनाव के मद्देनजर सामाजिक बैठक कर मंथन किया और शहर के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने का निर्णय लिया। बैठक का आयोजन अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी के आवास पर किया गया। विक्की चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के लोग अधिक से अधिक मतदान करने के लिए एकजुट हैं। युवा इसे सुनिश्चित भी करेंगे। बैठक में अमित चंदेल, नावा जयपुर मुखिया मनोज कुमार, दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू, गुड्डन चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.