चंदौली, जुलाई 30 -- चंदौली। जिले के दो जिला अस्पतालों और सीएचसी एवं पीएचसी एवं अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ ही विभिन्न बाजारों में प्राइवेट प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में सरकारी और प्राइवेट करीब 32 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर विभिन्न बीमारियों की जेनरिक दवाइयां मुहैया करायी जाती है। लेकिन वर्तमान में जन औषधि केंद्रों पर पर्याप्त जेनरिक दवाएं उपलब्ध नहीं है। यदि कुछ जगहों पर सरकारी हास्पिटलों चल रहे जन औषधि केंद्र पर दवाएं हैं भी तो तैनात डाक्टरों की मनमानी कमिशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिख दिया जाता है। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को जेनरिक दवाओं की जगह बाहर की दवा लेने को विवश होना पड़ता है। ब्रांडेड दवाएं महंगी होने से मरीजों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है。

सरकारी योजना का उद्देश्य केंद्र सरका...