कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद के नगरीय निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिये बनाये गये एमआरएफ सेंटर दिखावा साबित हो रहे हैं। अकबरपुर व पुखरायां को छोड़ दें तो यहां कहीं भी कचरा निस्तारण नहीं हो रहा है। निकायों का कूड़ा सड़कों के किनारे ढेर कर दिया जाता है। ढेर की ऊंचाई बढ़ने पर इसमें समय-समय पर आग लगाकर इसे कम कर दिया जाता है। वहीं सामान्य दिनों में लोग इसी गंदगी और कचरे की दुर्गंध से होकर निकलने को विवश रहते हैं। जनपद में 11 नगर पंचायत और दो नगर पालिकाओं में कचरा निस्तारण के समुचित इंतजाम नहीं नजर आ रहे हैं। अकबरपुर नगर पंचायत ने तो कस्बे के बाहर बने एमआरएफ सेंटर का समुचित संचालन करके कचरे से कई उत्पाद तैयार किये हैं। वहीं पुखरायां के एमआरएफ सेंटर में भी कचरे का निस्तारण हो रहा है। अन्य स्थानों पर एमआरएफ सेंटर अधिकांश दिखावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.