गया, जून 18 -- इस बार 17 मई से लेकर 15 जून तक अधिक मास के कारण मांगलिक दिनों पर ब्रेक लगा रहा। 16 जून से मलमास खत्म हुआ। शुभ नक्षत्र के साथ 20 जून शनिवार से शादी-विवाह भी शुरू हो जाएगा। 20 जून से लेकर 17 जुलाई तक बैंड-बाजा और बारात की धूम मचेगी। मांगलिक दिन शुरू होते ही विष्णुपद से लेकर अन्य धामों की रौनक बढ़ जाएगी। बाजार में भीड़ बढ़ जाएगी। 17 जुलाई तक ही मांगलिक दिन हैं। फिर 25 जुलाई चातुर्मास शुरू होते ही चार माह का ब्रेक लग जाएगा। 25 जुलाई से 19 नवंबर तक चातुर्मास है। फिर 20 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर के बीच मांगलिक काम होंगे。 यह भी पढ़ें- अधिकमास खत्म होने के बाद कल से शादी-विवाह शुरूजून में 10 और जुलाई में पांच दिन विवाह के लिए शुभ आचार्य नवीनचंद्र मिश्र 'वैदिक' ने बताया कि 16 जून को मलमास खत्म हो गया। वैवाहिक नक्षत्र नहीं होने के कारण 19...