अधिकमास के पहले सोमवार पर पड़िला धाम में भीड़
प्रयागराज, मई 18 -- थरवई। पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में अधिकमास माह के पहले सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। पूरा धाम हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। धाम के पुजारी सच्चिदानंद ने बताया कि मलमास माह के पहले सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए रात में तीन बजे आरती-शृंगार के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। पहले सोमवार को सुबह होते-होते चारों तरफ शिवभक्त ही नजर आ रहे थे। शिवभक्तों की भारी भीड़ की जानकारी पाकर एसीपी थरवई अरुण पाराशर भी पहुंचे और व्यवस्था का निरिक्षण किया। यह भी पढ़ें- शिव शक्ति के दर्शन को कड़ाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- - बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा महादेवा यह भी पढ़ें- अधिमास के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजते रहे जयकारे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.