मथुरा, अप्रैल 5 -- मथुरा जोन में भी अधिकतर कैश काउंटरों को बंद किया जा रहा है। यहां तैनात टीजी-2 कर्मचारियों को बिजलीघर भेजा जाने लगा है। इससे सैंकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल जमा करने के लिए कुछ (कॉमन सर्विस सेंटर) सीएससी सेंटर पर अधिक राशि लिए जाने की शिकायत है। शहरी क्षेत्र में कम और देहात क्षेत्रों में समस्या अधिक बताई गई है। अधिकतर ग्रामीण उपभोक्ता ऑन लाइन भुगतान एवं रिचार्ज करने की प्रक्रिया से अनिभिज्ञ हैं। पूर्व में शहर एवं देहात क्षेत्रों के विद्युत कार्यालय एवं बिजलीघर पर उपभोक्ताओं की सुविधार्थ कैश काउंटरों की व्यवस्था की। यहां उपभोक्ता आकर बकाया राशि जमा कराते थे। बिजली कटने पर अधिक भीड़ लगती थी। अब उपभोक्ता बिजली बिल जमा कराने को इधर से उधर भटक रहा है। बताया गया कि निगम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.