संतकबीरनगर, मार्च 11 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को अधिकतर केन्द्रों पर सम्पन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन हाईस्कूल की चित्रकला व इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से हुई। हालांकि इक्का-दुक्का केन्द्रों पर 12 मार्च को अंतिम परीक्षा होगी। केन्द्रों पर सकुशल परीक्षा सम्पन्न होने पर केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक ने राहत की सांस ली। पार्वती कन्या इंटर कालेज सोनौरा की केन्द्र व्यवस्थापक वंदना सिंह ने बताया कि मंगलवार की केन्द्र के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा सम्पन्न हो गई। पूरे उत्साह के साथ परीक्षार्थियों ने अंतिम दिन परीक्षा दिया। हाईस्कूल की परीक्षा में 11 तथा इंटरमीडिएट में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.