मधुबनी, अप्रैल 20 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। तेज धूप एवं उमसभरी गर्मी से सोमवार को लोगों का हाल बेहाल हो गया। चिलचिलाती धूप ऐसी की दोपहर में सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई पड़ रहे थे। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरो से बाहर निकले। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में 12.30 बजे स्कूल से लौटने वाले बच्चों को हुई। वे पसीना से तर बतर थे। लोग पेड़ की छाव खोज रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सर्दी, खांसी के साथ घर घर में लोग फीवर से लोग परेशान हैं। यह भी पढ़ें- मौसम: फिर बदला हवा का रुख, तापमान में आई तेजी ये सब मौसम में अचानक बदलाव के कारण हुआ है। सुबह में हल्की ठंड एवं दोपहर में भीषण गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक...